कशिश, क्रांति और Corona के बीच अंसार मंसूरी के 'त्रासदी' की Love Story | Book Cafe 285 | Sahitya Tak

कशिश, क्रांति और Corona के बीच अंसार मंसूरी के 'त्रासदी' की Love Story | Book Cafe 285 | Sahitya Tak

#Trashdi #AnsarMansuri #coronaindia #coronavirus #storyofcoronavirsu #bookoncoronavirus #hindisahitya #bookreview #hindibookreview #latesthindibook #booksummary #bookrecommendation #bookcafe285 #sahityatakbookreview #sahityatak #sahityaaajtak कशिश, क्रांति और कोरोना में उपजे माहौल पर अंसार मंसूरी का उपन्यास 'त्रासदी' है. इस किताब में एक प्रेम कहानी है. आदर्श प्रेम कहानी. कहानी दिल्ली में रहने वाली लड़की और उदयपुर में रहने वाले लड़के की. जो कोरोना में मिलते हैं और फिर बिछड़ते हैं और फिर मिलते हैं. इस उपन्यास में साल 2020 की अधिकांश घटना यहां तक कि सीएए और किसान आंदोलन जैसे राजनीतिक घटनाचक्र का भी जिक्र है. लेखक लिखते हैं उसका जाना मेरे लिए एक त्रासदी है, जिसकी रायगानी का अंदाजा अहले इंस, सालों तक लगाएंगे. मेरी रायगानी का दर्द सदियों तक शायरों की कौम कहेगी और गवैये गाएंगे. यूनान से लेकर चीन तक के तमाम फलसफी अपने खाली पड़े पन्नों को रंग देंगे कि मेरी रायगानी को बता सकें पर वो नहीं रप पाएंगे. एक लहमा ऐसा भी आएगा जब इस जहां के साइंसदां, ब्लैक हॉल, गॉड पार्टिकल जैसी थ्योरीज को सुलझा देंगे और फिर मेरी रायगनी का अंदाजा लगाने बैठेंगे, तब वो पाएंगे कि वो शून्य है, जो मेरे हर में है और अपना सर पकड़ कर पीट लेंगे. साहित्य तक के बुक कैफे के 'एक दिन, एक किताब' कार्यक्रम में आज इसीलिए वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय ने अंसार मंसूरी के उपन्यास 'त्रासदी' की चर्चा है. समदर्शी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 132 पृष्ठों की इस पुस्तक का मूल्य 165 रुपए है. *** साहित्य तक का 'बुक कैफे' पुस्तक प्रेमियों को समर्पित कार्यक्रम है. पाठकों, प्रकाशकों, लेखकों से मिले प्यार और अनुरोध के बाद 'बुक कैफे' अब सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक 'एक दिन, एक किताब' के रूप में आपके समक्ष आ रहा है. इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पाण्डेय हर दिन आपको एक नई किताब के बारे में बताते हैं. इस कार्यक्रम में आप कैसी किताबों की चर्चा चाहते हैं, इन पर अपनी राय हमें जरूर लिखें. अगर आप प्रकाशक हैं, तो आपके नए प्रकाशनों का स्वागत करने में हमें खुशी होगी, बशर्ते वे हमारी कसौटी पर खरा उतरें. ............................ क्लिक कर देखें लेटेस्ट TAK फोटो गैलरी: https://www.tak.live/photogallery About the Channel Sahitya Tak आपके पास शब्दों की दुनिया की हर धड़कन के साथ I शब्द जब बनता है साहित्य I वाक्य करते हैं सरगोशियां I जब बन जाती हैं किताबें, रच जाती हैं कविताएं, कहानियां, व्यंग्य, निबंध, लेख, किस्से व उपन्यास I Sahitya Tak अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा साहित्य के क्षेत्र की हर हलचल I सूरदास, कबीर, तुलसी, भारतेंदु, प्रेमचंद, प्रसाद, निराला, दिनकर, महादेवी से लेकर आज तक सृजित हर उस शब्द की खबर, हर उस सृजन का लेखा, जिससे बन रहा हमारा साहित्य, गढ़ा जा रहा इतिहास, बन रहा हमारा वर्तमान व समाज I साहित्य, सृजन, शब्द, साहित्यकार व साहित्यिक हलचलों से लबरेज दिलचस्प चैनल Sahitya Tak. तुरंत सब्स्क्राइब करें व सुनें दादी मां के किस्से कहानियां ही नहीं, आज के किस्सागो की कहानियां, कविताएं, शेरो-शायरी, ग़ज़ल, कव्वाली, और भी बहुत कुछ I Sahitya Tak - Welcome to the rich world of Hindi Literature. From books to stories to poetry, essays, novels and more, Sahitya Tak is a melting pot where you will keep abreast of what's the latest in the field of literature. We also delve into our history and culture as we explore literary gems of yesteryears from Surdas, Kabir, Tulsi, Bhartendu, Premchand, Prasad, Nirala, Dinkar, Mahadevi, etc. To know more about how literature shapes our society and reflects our culture subscribe to Sahitya Tak for enriching stories, poems, shayari, ghazals, kawali and much more. Subscribe Sahitya Tak now. Follow us on Facebook:   / sahityatakofficial