Breaking News: Bahubali Anant Singh आधी रात को गिरफ्तार, चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार पर बड़ा एक्शन

Breaking News: Bahubali Anant Singh आधी रात को गिरफ्तार, चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार पर बड़ा एक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना पुलिस ने बाहुबली नेता और RJD उम्मीदवार अनंत सिंह को दो सहयोगियों के साथ आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। पटना के एसएसपी ने कहा, 'जब अनुसंधान किया गया तो उसे पाया गया कि ये जो प्रत्याशी हैं वो वहाँ पे मौजूद थे। उनके सामने में घटनाएं हुई हैं और जो इस कांड के मुख्य अभियुक्त भी हैं।' अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने और किसी भारी चीज़ से लगी चोट के कारण हुए शॉक से हुई। इस मामले में अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। चुनाव आयोग भी इस पूरी घटना पर अपनी नजर बनाए हुए है। #AnantSingharrest #Bihar #Patna #JDU Aaj Tak HD| Hindi News | Aaj Tak Live | Aajtak HD News | आज तक लाइव ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- #AajTakHD #HindiNews #AajTak #aajtaklivetv #aajtakhindi #today_breaking_news #aajtak #Breaking #TopNews #LatestNews AajTak Live TV Watch the latest Hindi HD news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. Aaj Tak HD News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । Aaj Tak HD is India's best Hindi News Channel. Aaj Tak news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi!