सरस्वती के पावन आँगन | विद्या भारती गीत | Saraswati Ke Pawan Angan | Vidya Bharati Geet

सरस्वती के पावन आँगन | विद्या भारती गीत | Saraswati Ke Pawan Angan | Vidya Bharati Geet

विद्या भारती गीत - सरस्वती के पावन आँगन की, हम गुंजित किलकारी । सत्र 2023-24 हेतु वार्षिक गीत प्राथमिक कक्षाओं हेतु सरस्वती के पावन आँगन की, हम गुंजित किलकारी । भारत भाल सजाने वाले, नन्हीं-नन्हीं फुलवारी ।। सात स्वरों से साज सजाकर, राज दिलों पर करते हैं । नटखट चाल-चलन बोली से, सबके मन में रहते हैं ।। मातु-पिता गुरु आज्ञा पालन, श्रद्धा सेवा धारी ।। 1 ।। भारत भाल सजाने........................ 2. शेखर, बोस, जोरावर जैसे देश धर्म के सेनानी । राष्ट्र की रक्षा पर बलि जाएं , शूर वीर हम बलिदानी ।। रोम-रोम में देश की सेवा, की निकले चिंगारी ।। 2 ।। भारत भाल सजाने........................ 3. ऊँच-नीच का भेद मिटाकर, आगे बढ़ते जायेंगे । हिल-मिल कर सब काम करेंगे, अपना धर्म निभायेंगे ।। वैभव होगा भारत माँ का हम ले जिम्मेदारी ।। 3 ।। भारत भाल सजाने........................ #VidyaBharati #VidyaBharatiGeet #विद्याभारती #विद्याभारातिगीत