विराट कोहली (Virat Kohli) का अगले महीने वर्ल्ड कप के बाद भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला निश्चित तौर पर बल्ले से लय हासिल करने से जुड़ा है लेकिन इससे संकेत मिलते हैं कि एक दिवसीय ढांचे में भी उन्हें इसी तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है. कोहली ने कहा है कि वह अन्य दो फॉर्मेट में कप्तान बने रहेंगे लेकिन कोई भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं कह सकता कि वह 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत की 50 ओवर की टीम के कप्तान होंगे. काम के बोझ का प्रबंधन टी20 कप्तानी (Virat Kohli to quit T20I Captaincy) छोड़ने के लिए बिल्कुल स्वीकार्य कारण है लेकिन अगर 2023 तक भारत के कार्यक्रम को देखा जाए तो वर्ल्ड कप के अलावा टीम को लगभग 20 द्विपक्षीय टी20 मुकाबले ही खेलने हैं. #ViratKohli #ViratKohliResigns #T20Captain #RohitSharma #TeamIndia देखिये लोकल खबरें, लोकल अंदाज़ में सिर्फ KADAK NEWS Channel पर KADAK is an Indian Hindi news channel which provides local as well as national news 24*7 with detailed news coverage. KADAK also covers Local regional stories, Entertainment News, Political News, Election News, Sports News, Cricket and Lifestyle Updates. #KADAK Follow us: Facebook:http://bit.ly/2lRMjaY Website: https://hindi.news18.com/ Twitter: / hindinews18