अयोध्या संवाददाता मोहम्मद आलम सावधान शार्टकट तरीके से नौकरी की चाह में कहीं आप भी ठगी के शिकार न हो जाय।जी हा ऐसा मामला अयोध्या जनपद की पुलिस ने रोजगारों को झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाले एक बड़े गैंग के गिरोह का खुलासा किया है।जनपद के हैदरगंज पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच ठगो को गिरफ्तार किया है।इस गैंग का मास्टरमाइंड सरगना अभी भी फरार है।इस गैंग ने हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक परिवार से नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए ठगने का आरोप है।जनपद की पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए ठग जौनपुर गाजीपुर व सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। यह सभी बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर इनसे पैसे ठगते थे और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। पुलिस विभाग हो रेलवे विभाग हो इनकम टैक्स विभाग हो एफसीआई विभाग हो या कोई अन्य विभागों सभी विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर बेरोजगारों से लाखों रुपए ठगते थे। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नहीं कई प्रांतों में भी इनका जाल फैला हुआ है और यह बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर इसे लाखों रुपए मांगते थे। ऐसे ही एक मामला थाना हैदरगंज में आया जहां पर इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और विवेचना के दौरान जौनपुर गाजीपुर सुल्तानपुर के 5 ठगों को गिरफ्तार किया है जबकि मास्टरमाइंड सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने हैदरगंज थाने की टीम को 10 हज़ार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। आपको बताते चलें कि 1 दिन पूर्व कोतवाली नगर में भी नौकरी के नाम पर झांसा देने वाले मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था जिस पर नौकरी देने के नाम पर 10 लाख रुपए ठगने का आरोप है। Byte- शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण