बुढ़ापा पेंशन पर JJP का कड़ा रुख,5100 पेंशन ना करने पर गठबंधन पर पड़ सकता है असर?।HaryanaTak

बुढ़ापा पेंशन पर JJP का कड़ा रुख,5100 पेंशन ना करने पर गठबंधन पर पड़ सकता है असर?।HaryanaTak

दिग्विजय चौटाला के कहा कि जेजेपी व बीजेपी जिन वादों से सरकार में आई थी वो ज़्यादातर वादे पूरे कर लिए और बुढ़ापा पेंशन 5100 रू करने वाले वादे को भी सुलझा लेंगे। वहीं पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में विकास की बजाय क़र्ज़ की गति तेज होने के आरोप पर दिग्विजय ने कहा हरियाणा में क़र्ज़ बढ़ा है पर भूपेन्द्र हुड्डा को इस मामले में बोलने का हक़ नहीं। क्योंकि ओमप्रकाश चौटाला जाते समय हरियाणा के ख़ज़ाने में 24-25 हज़ार करोड़ रुपये छोड़कर गए थे और भूपेन्द्र हुड्डा के जाने के समय हरियाणा में सवा लाख करोड़ रुपये का क़र्ज़ था। उन्होंने कहा कि हुड्डा के समय जीतनी तेज़ी से क़र्ज़ बढ़ा, उतनी तेज़ी से और किसी सरकार में नहीं बढ़ा। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार नहीं बनेगी। क्योंकि आप के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं और हरियाणा में बिना चेहरे के किसी की सरकार नहीं बनती। वहीं अहीर रेजिमेंट की माँग पर दिग्विजय चौटाला ने समर्थन किया और कहा कि जब और रेजिमेंट हैं तो अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए। #digvijaychautala #dushyantchautala #bjpjjp #chautalabrothers Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak Follow Haryana Tak on Facebook -   / haryanatakchannel   Twitter -   / haryana_tak   Instagaram -   / haryana_tak   ---------- About the channel हरियाणा तक में खबरों की भीड़ नहीं है बल्कि खबरों में गहराई है। आपसे जुड़े हर मुद्दों पर यहां चर्चा की जाती है। यहां आपको हरियाणा की राजनीति से लेकर किसानों, खेल और मनोरंजन के बारे में हर जानकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मिलेगी। (An India Today Group Channel)