गुजरात जीतने के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव|#Congress manifesto for Gujarat polls

गुजरात जीतने के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव|#Congress manifesto for Gujarat polls

गुजरात में शह और मात के खेल में बीजेपी से आगे निकलने के लिए कांग्रेस ने सबसे बड़ा दांव चला है...कांग्रेस ने आरक्षण कार्ड चलते हुए बीजेपी की दुखती रगपर हाथ रख दिया है...कांग्रेस ने पाटीदारों से आरक्षण देने का जो वादा किया था...उस वादों को मेनिफेस्टों में डालकर ये साबित करने की कोशिश है कि...पार्टी जो कहती है वो करती है...वहीं कांग्रेस ने ये भी दिखाया है कि बीजेपी की आदत वादाखिलाफी है... गुजरात के लिए कांग्रेस ने 100 पन्नों का घोषणापत्र जारी कर दिया है...घोषणापत्र जारी करते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे...इस मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने गुजरात की जनता से कई बड़े वादे किए हैं...सबसे बड़ा वादा पाटीदारों को आरक्षण देने का है...घोषणापत्र में पाटीदारो और सवर्णो को इबीसी और आरक्षण के लाभ का वादा किया है...इसी के साथ ही पेट्रोल-डीजल कम करने और बिजली की दरें घटाने के वादे के साथ जनता को लुभाने की कोशिश की है...पार्टी ने कहा कि...अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो वो बिजली का बिल आधा कर देंगे...कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी की तर्ज पर गुजरात के युवाओं से वादा किया है कि सत्ता में आने पर वो हायर एजुकेशन के छात्रों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप बांटेंगे...घोषणापत्र में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया है...इसके अलावा कांग्रेस ने सरदार पटेल यूनिवर्सल हेल्थ केयर कार्ड का ऐलान किया है, जिसमें गरीब जनता को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि...काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है. ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है...भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि...विकास की अंधी दौड़ नहीं होनी चाहिए, गुजरात के लोगों को पता है कि खुद का विकास कैसे करना है. गुजरात के लोग काफी बुद्धिमान हैं...तो आज कांग्रेस ने वादों का पिटारा तो खोल दिया...लेकिन अब देखना होगा कि...जनता इन वादों पर विश्वास करके कांग्रेस का कितना साथ देती है... DB LIVE APP : https://play.google.com/store/apps/de... DB LIVE TV : http://dblive.tv/ SUBSCRIBE TO OUR CHANNEL: https://www.youtube.com/channel/UCBbp... DESHBANDHU : http://www.deshbandhu.co.in/ FACEBOOK :   / dblivenews   TWITTER :   / dblive15