#indiaplusmeddianews #delhi rohini cout दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर मैं दिल्ली का मोस्ट वांटेड जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या से सनसनी तो मची गई है लेकिन सवाल दिल्ली के कानून व्यवस्था पर भी खड़ा होता है की आखिरकार दोनों बदमाश असला लेकर कोर्ट के अंदर कैसे दाखिल हो गए। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में आज दिनदहाड़े हुई गैंगवार में वकीलों के वेश में आए शूटरों ने अंधाधुध फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे वकील की वेशभूषा में कोर्ट परिसर में आए थे। इस दौरान हत्यारों और पुलिस की स्पेशल सेल के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश भी मौके पर ही ढेर हो गए। दिल्ली के शातिर बदमाश जितेंद्र गोगी पर कई हत्याएं, एक्सटॉर्शन, पुलिस पर हमला करने के मामले समेत कई मामले दर्ज थे। दिल्ली पुलिस ने गोगी को पिछले साल हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उस पर करीब 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। डीसीपी (रोहिणी) प्रणव तयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज दिन में पेशी के दौरान रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी पुलिस सुरक्षा में लाया गया था। इस दौरान स्पेशल सेल के जवान भी उसकी सुरक्षा में तैनात थे। कोर्ट परिसर के अंदर वकीलों के भेष में आए करीब 3 बदमाशों ने जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्पेशल सेल के जवानों के साथ वकीलों के भेष में आये बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक बदमाश की पहचान राहुल के रूप में हुई है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।