Econmic crisis पर ये बयान इतिहास में दर्ज होंगे। Manmohan Singh से सीखिए । economy slow down

Econmic crisis पर ये बयान इतिहास में दर्ज होंगे। Manmohan Singh से सीखिए । economy slow down

इतिहास याद करेगा..इस वक्त को और सरकार के उन मंत्रियों और नेताओं को जिन्होंने आगे बढ़-बढ़कर ऐसी-ऐसी थ्योरी निकाली. जिससे अगर आइंस्टाइन, न्यूटन और डार्विन भी होते तो चकरा जाते...आखिर आज से पहले अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोप का कौन सा साइंटिस्ट पता कर पाया था कि आर्थिक मंदी की असली वजह सावन-भादौ है...सावन को लेकर ऐसा साइंटिफिक अप्रोच तो सतयुग.में भी नहीं दिखा होगा..अब बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ये कॉन्सेप्ट देकर इतिहास लिख दिया है.... अब ये कुदरत का करिश्मा ही तो है कि आइंटाइन, न्यूटन बन गए और न्यूटन मैथ के चक्कर में फंस गए. बात हो रही है पूर्व वित्त मंत्री पीयूष गोयल की, वर्तमान रेल मंत्री गोयल साहब ने ये भी पता लगा है कि न्यूटन नहीं आइंस्टाइन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की थी और भी बिना आंकड़ों और गणित की चिंता किए हुए. ये खोज तब हुई जब मंत्री जी इकॉनमी पर अपनी राय पेश कर रहे थे..... #EconmicCrisis #ManmohanSingh #Economy