राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे खड़ी रेलिंग पर से एक कुत्ते को झील में फेंकने का मामला अभी ठंडा भी नही पड़ा है कि अब इंदौर बेजुबान श्वान को गोली मारने का मामला सामने आया है जिसके बाद श्वान की मौत हो गई है। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही उसकी बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र भी लिखा है।