यूपी की सियासत काफी गरमाई है हुई है. भले ही यह एक राजनीतिक घराने के कुनबे का कलह हो लेकिन, इसका असर यूपी में अगले विधानसभा चुनाव पर पड़ने के आसार हैं. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अंदर भी बड़े नेता चुपचाप ही हैं और तूफान के थमने का इंतजार कर रहे हैं. जबकि, विपक्ष ने हर स्थिति पर नजर बनाई हुई है. चाचा-भतीजे की लड़ाई ने अबतक का सबसे बड़ा रूप लिया है. जिसपर उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव बहुत मझे हुए राजनीतिक नेता है लेकिन पुत्र मोह से ग्रसित हो चुके है। उत्तर प्रदेश की सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। केशव प्रसाद ने आगे कहा अखिलेश सरकार में भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर है। केशव प्रसाद ने कहा आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से सपा का सफाया होने वाला है।