घर में भूलकर भी ना रखें माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, वरना हो सकता हैं भारी नुकसान शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया हैं। लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखते हैं मगर देवी की मूर्ति को रखने के नुकसान भी हो सकते हैं आपने अगर उसे सही तरह से नहीं रखा हैं। जानतें हैं मां लक्ष्मी की मूर्ति को रखने का सही तरीका- 1.पूजा घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर होती हैं,मगर कई बार लोग भूलकर देवी लक्ष्मी की खड़ी अवस्था में प्रतिमा रख देते हैं,जिसे नहीं रखना चाहिए। इस स्वरूप में मां लक्ष्मी की कि जाने वाली पूजा फलित नहीं होती हैं। 2.पुराणों के मुताबिक देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं। इसलिए कभी भी उनकी खड़ी अवस्था में मूर्ति रखने पर वह उस स्थान पर ज्यादा वक्त तक नहीं रहती हैं। घर में हमेशा मां लक्ष्मी की बैठी हुई प्रतिमा को रखना चाहिए। 3.माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता हैं,और उल्लू भी चंचल स्वभाव का होता हैं,इसलिए देवी लक्ष्मी की प्रतिमा कभी भी उल्लू पर बैठी हुई अवस्था में नहीं रखना चाहिए। 4.ज्यादातर घरों में माता लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश जी के साथ रखी दिखाई पड़ती हैं। इस तरह से रखना गलत हैं। दरअसल माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं,इसलिए माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ भगवान विष्णु जी को अवश्य रखना चाहिए। 5.भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सिर्फ दीपावली के दिन ही एक साथ रखना चाहिए। 6.मां लक्ष्मी की मूर्ति को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इसे दोष की तरह से देखते हैं। मूर्ति और दीवार के बीच दूरी बनाकर रखनी चाहिए।