Newslivemp is amongst the best news YouTube channel. Newislivemp covers all type of latest news in national, international, sports, politics, enterotainment & business. दल बदल कर सरकार बदलने वालों से पूरे प्रदेश का सियासी परिदृश्य बदल दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पास भी बहुत बड़ा सवाल था कि ग्वालियर चंबल की राजनीति अब कौन संभालेगा. सिंधिया के रहते कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने कभी ग्वालियर चंबल का रूख नहीं किया. इस अंचल की 34 विधानसभा सीटों पर अधिकांश फैसले सिंधिया की मर्जी से होते रहे. पर अब सिंधिया बीजेपी के साथ हैं. कांग्रेस की बड़ी मुश्किल ये थी कि सिंधिया के जाने के बाद ग्वालियर चंबल कौन संभालेगा. क्योंकि अब तक किसी अन्य नेता ने वहां जमने की कोशिश ही नहीं की. दिग्विजय सिंह का थोड़ा बहुत दबदबा जरूर है पर महाराज के आगे राजा की कम ही चली. पर कांग्रेस ने हार नहीं मानी. ग्वालियर चंबल में ऐसा चेहरा ढूंढ ही लिया जो अब सिंधिया का बड़ा जवाब बनता नजर आ रहा है. हालांकि ये चेहरा सक्रिय राजनीति में नहीं है फिर भी कांग्रेस की ताकत बढ़ाने के लिए बेहतरीन साबित हो रहा है. ये नेता हैं बालेंदु शुक्ला, जो कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं. माधव राव सिंधिया के पक्के दोस्त रहे. पर उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया से शायद पटी नहीं. कांग्रेस के बाद बीजेपी में रहे. पर सिंधिया के बीजेपी में आते ही वापस कांग्रेस में चले गए. ग्वालियर में शुक्ला की कांग्रेस में वापसी कराना कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक साबित हुई. क्योंकि तजुर्बेकार बालेंदु ने वहां कांग्रेस को मजबूत करना शुरू कर दिया है. खासतौर से ब्राह्मण वर्ग में गहरी पैठ के चलते बालेंदु इस वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने में कामयाब साबित हो रहे हैं. अब ये माना जा रहा है कि ग्वालियर में कांग्रेस को मजबूत बनाने में बालेंदु सिंधिया का मुफीद जवाब साबित हो रहे हैं. #mpnews #newslivemp #kamalnath #jyotiradityascindia Stay tuned to get the latest news updates! Visit us at: Website: https://newslivemp.com/ Facebook: / newslivempandcg Twitter: https://twitter.comnewslivempcg