शराब से भरा बंद बॉडी मिनी ट्रक जब्त जूते-चप्पलों की आड़ में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, चालक गिरफ्तार रतनपुर चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई 20 लाख रुपये की 394 कार्टन अवैध शराब जब्त एंकर इंट्रो:- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बिछीवाड़ा थाने की रतनपुर पुलिस चौकी के निकट अवैध रूप से शराब के कर्टन परिवहन कर ले जाते एक बंद बॉडी मिनी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल देवल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बॉडी ट्रक को रोक उसकी तलाशी ली तो ट्रक के अंदर जूते व चप्पलो के बोक्स की आड़ में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कर्टन भरे पाए गए। इसके बाद ट्रक को पर ले जाया गया। जहां शराब के कर्टनों को उतरवा कर उनकी गिनती करने पर कुल 394 कर्टन हरियाणा निर्मित अवैध शराब पाई गई। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक डावला चितलवाना निवासी 29 वर्षीय सुरेश पिता देराराम पंवार विश्नोई को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बिछीवाड़ा थाना से उप निरीक्षक प्रभुलाल, रतनपुर चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल गजराज सिंह, कांस्टेबल रिपुदमन सिंह, वसीम खान, बिछीवाड़ा कास्टेबल सुनील जांगिड़,चालक विनोद कुमार मौजूद थे।