गुमला थाना क्षेत्र के गुमला घाघरा रोड डिवीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को अपने चपेट में लिया। जिसके कारण दो लोगों की मौके पर मौत हो गया। जबकि दो युवतियां घायल हो गया। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक गुमला लोहरदगा मार्ग को जाम रखा। बाद में प्रशासनिक पहल के कारण जाम को हटाया गया। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर चार लोग गुमला से बरिसा गांव से खरका की ओर जा रहे थे ।इसी बीच एनएच 143 A डीवीडीह के समीप पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया ।जिससे मोटरसाइकिल चालक 30 वर्षीय सुना उराव एवं 26 वर्षीय युवती कमला कुमारी की मौके पर मौत हो गया ।जबकि प्रीति और सोनी कुमारी घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। गुमला से अजीत सोनी की रिपोर्ट