चुनाव हारने के बाद अखिलेश की समीक्षा | SP MEETING IN LUCKNOW

चुनाव हारने के बाद अखिलेश की समीक्षा | SP MEETING IN LUCKNOW

उत्तर प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में उनके चाचा शिवपाल यादव भी पहुंचे। पारिवारिक झगड़े के बाद ये पहला मौका था जब शिवपाल अखिलेश ने साथ में बैठक की हो। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की बंद कमरे में बैठक हुई है। इस दौरान आजम खान भी वहीं मौजूद थे। बैठक में जहां हार के कारणों की समीक्षा की गई तो वहीं सभी की निगाहें इस बात पर भी थी कि विपक्ष का नेता आखिर कौन होगा। हालांकिन अब 25 मार्च को होने वाली बैठक में विपक्ष का नेता चुना जाएगा। सूत्रों ने बताया कि आजम खान को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया जा सकता है। आजम के अलावा इस रेस में बलिया के बांसडीह से विधायक राम गोविंद चौधरी भी शामिल हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव विधान परिषद में नेता विपक्ष हो सकते हैं। इस बैठक में अखिलेश यादव और आजम खान ने जीते हुए विधायकों को बधाई भी दी।