Chamoli Glacier Burst: जोशीमठ में भारतीय सेना एक्टिव, इस तरीके से चला रही है राहत कार्य #उत्तराखंड

Chamoli Glacier Burst: जोशीमठ में भारतीय सेना एक्टिव, इस तरीके से चला रही है राहत कार्य #उत्तराखंड

WEBSITE से रोज पढ़े 👇 https://risingsunforknowledge11.blogs... हर छोटी मोटी जानकारी के लिए चैनल सब्सक्राइब करें | उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटने (Chamoli Glacier Burst) के कारण धौली गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए सेना ने चार कॉलम तैनात किए हैं. जोशीमठ (Joshimath) में दो कॉलम और औली में दो कॉलम तैनात किए गए हैं, इसके अलावा दो कॉलम को स्टैंडबाय पर रखा गया है. सेना के एक कॉलम में सामान्य रूप से 30-40 सैनिक होते हैं. अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ में दो जेसीबी के साथ सेना के इंजीनियरिंग टास्क फोर्स का एक दल और दो मेडिकल टीमें एंबुलेंस के साथ तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि सेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए असैन्य प्रशासन की सहायता में कई हेलीकॉप्टर भेजे हैं. सेना के एविएशन विंग को भी हवाई सर्वेक्षण करने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए सेवा में लगाया गया है. सेना के एक अधिकारी ने कहा, "एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और दो चीता हेलीकॉप्टर क्षेत्र के लोगों को निकाल रहे हैं." इसके अलावा जोशीमठ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. हिंडन एयरबेस से भारतीय वायुसेना का C130J सुपर हरक्यूलिस विमान NDRF के 60 कर्मियों और सुरक्षा उपकरणों के साथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच चुका है. वहीं भारतीय वायुसेना का एक और C-130 और एक AN32 विमान एनडीआरएफ की टीमों को पहुंचाने के लिए तैयार है. मार्कोस कमांडो भी हैं तैयार वहीं वायुसेना का Mi-17 देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर NDRF की टीमों को जोशीमठ ले जाने के लिए तैयार है. वहीं दिल्ली में 16 मार्कोस कमांडो और मुंबई में 40 कमांडो तैनाती के लिए तैयार हैं. इसके अलावा घटनास्थल पर फील्ड हॉस्पिटल भी तैयार किया जा चुका है. ITBP के मुताबिक, जोशीमठ में तपोवन-रेणी पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 150 से ज्यादा मजदूरों के मारे जाने की आशंका है. ITBP ने तपोवन इलाके में एक टनल के अंदर फंसे 16 लोगों को बाहर निकाला है. टनल से निकाले गए 3 लोग बेहोश थे जिन्हें ITBP के जवानों ने ऑक्सीजन उपलब्ध कराया. ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून सहित कई जिलों के प्रभावित होने की आशंका है और इन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस आपदा के चलते फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये हेल्पलाइन नंबर हैं- 9557444486, 1070 और 1905. रावत ने ट्वीट कर कहा है, 'अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें. कृपया घटना के बारे में पुराने वीडियो से अफवाह न फैलाएं.' In Chamoli district of Uttarakhand, the army has deployed four columns to rescue the people affected by the huge floods in the Dhauli Ganga river due to the breakdown of a large part of the glacier (Chamoli Glacier Burst). Two columns have been deployed at Joshimath and two columns at Auli, besides two columns have been kept on standby. A column of the army normally consists of 30-40 soldiers. Officials said that a team of Army Engineering Task Force along with two JCBs and two medical teams with ambulances have been deployed in Joshimath. Officials said that the army has sent several helicopters to assist the civil administration to save people from flood affected areas. The Army's Aviation Wing has also been pressed into service to conduct aerial surveys and evacuate people. "An advanced light helicopter and two cheetah helicopters are evacuating people from the area," said an army officer. Apart from this, a control room has been established in Joshimath. The Indian Air Force's C130J Super Hercules aircraft from Hindon Airbase has reached Jollygrant Airport in Dehradun along with 60 NDRF personnel and security equipment. At the same time, another C-130 and an AN32 aircraft of the Indian Air Force is ready to deliver to the teams of NDRF. Marcos commandos are also ready At the same time, Mi-17 of the Air Force is ready to take the teams of NDRF to Joshimath at Jolly Grant Airport in Dehradun. At the same time, 16 Marcos commandos in Delhi and 40 commandos in Mumbai are ready for deployment. Apart from this, a field hospital has also been prepared at the scene. According to ITBP, more than 150 laborers working in Tapovan-Reni power project in Joshimath are feared dead. The ITBP has evacuated 16 people trapped inside a tunnel in Tapovan area. 3 people who were evacuated from the tunnel were unconscious whom ITBP jawans provided oxygen. Several districts including Pauri, Tehri, Rudraprayag, Haridwar and Dehradun are expected to be affected after the glacier rupture and these districts have been kept on high alert. Contact for help helpline number Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat has issued a helpline number for those stranded due to this disaster. These helpline numbers are- 9557444486, 1070 and 1905. Rawat has tweeted, 'If you are stuck in the affected area, if you need any kind of help, please contact Disaster Operations Center number 1070 or 9557444486. Please do not spread rumors from old videos about the incident. #ChamoliGlacierBurst