#supernews24x7 #supernews #super #news #24x7 डेराबस्सी। डेराबस्सी में हथियारबंद लुटेरों की तरफ से गोलियां चला कर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यह वारदात डेराबस्सी के बरवाला चौंक के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के बाहर हुई। लुटेरों ने बैंक के बाहर बिल्डर से से करीब डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए। बेखौफ लुटेरे दोपहर के समय आए और पैसों के साथ भरा थैला लूट कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान गोली लगने के कारण रेहड़ी चालक मोहम्मद साजिद घायल हो गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल से जी.एम.सी.एच. -32 चंडीगढ़ में लाया गया है। लुटेरों की संख्या करीब 4 बताई जा रही है और वह दो मोटरसाइकिलों पर आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान लुटेरे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल भी छीन ले गए। Subscribe and like our channel / supernews24x7 Facebook/supernews247 Instagram/supernews24x7 Website : www.supernews24x7.com Email- [email protected]