बोधगया बालिका सुधार गृह में यौन शोषण का मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। बालिका सुधार गृह में यौन शोषण को लेकर पहले ही जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने जांच टीम गठित कर रखी है। जांच टीम अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है। डीएम अभिषेक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस मामले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। पीड़िता के हर पहलुओं की जांच जांच टीम कर रही है। डीएम ने कहा कि बोधगया बालिका गृह मैं शोषण की जांच करने के लिए राज्य और केंद्र महिला मोमिन कमीशन के सदस्य भी नवादा होते हुए गया पहुंचेंगे। पहले नवादा में पीड़ित से कमीशन के सदस्य बातचीत करेंगे। वहां से लौटकर गया आएंगे और गया में बोधगया बालिका सुधार गृह जाएंगे जहां बालिका एवं संबंधित कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। डीएम ने कहा कि पीड़ित के द्वारा जो भी आरोप लगाया गया है, उन सभी बिंदुओं पर जांच करने के उपरांत उन्हें न्याय दिलाई जाएगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर बाल संरक्षण इकाई और पुलिस पदाधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़िता को न्याय मिलेगा। अगर इस मामले में कोई भी दोषी होंगे वैसे कर्मी एवं पदाधिकारियों पर कार्यवाही निश्चित तौर पर होगी। रिपोर्ट मनोज कुमार गया Check out awaz news for more news and updates: https://awaznews24x7.com/ Follow Us On Facebook: / awaznews24x7 Twitter: https: / awaznews24x7 Email us : [email protected] AWAZ NEWS USSB INFOTAINMENT PRIVATE LIMITED. H.No-367, Bhatt Bhawan, Ward No-3, Near Durga Mandir, Rajendra Nagar, Gondapur Nawada, Bihar , Pin Code - 805110 ~-~~-~~~-~~-~ Please watch: "गुलाब चक्रवात से नालंदा में बाढ़ जैसी स्थिति ! AwazNewsBihar गुलाब चक्रवात से नालंदा में बाढ़ जैसी स्थिति ! AwazNewsBihar" • गुलाब चक्रवात से नालंदा में बाढ़ जैसी स्थित... ~-~~-~~~-~~-~