घर पर बनाएं धाम जैसा कद्दू का मीठा||हिमाचली धाम: कद्दू का मीठा कैसे बनाते हैं||Himachali dham kadoo ka meetha recipe||मीठा कद्दू बनाने की विधि||भंडारे वाली कद्दू की सब्जी||बिलासपुरी धाम कद्दू का मीठा||Traditional food of Himachal Pradesh दोस्तों हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक धाम में बनने वाले खानपान से संबंधित आज मैं आपके लिए सभी उम्र के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली एक पौष्टिक और स्वाद से भरपूर व्यंजन की रेसिपी लेकर आया हूं जो हिमाचली धाम के खाने में बहुत पसंद की जाती है और जिसके बिना हिमाचली धाम का खाना अधूरा सा लगता है इस मजेदार मीठी सी स्वाद से भरपूर सूखे मेवों से सजी हुई रेसिपी का नाम है हिमाचली धाम कद्दू का मीठा! फॉर मोर डीटेल्स प्लीज क्लिक हेयर🙏💞🙏👇👇 https://sunilkumarshandil.blogspot.co... #HimachaliDhaam #Kadookameetha #sunilkshandil हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में अलग-अलग तरह की धाम बनती है व उनमें अलग-अलग किस्म के मीठा व्यंजन बनाते हैं जिनमें बूंदी का मीठा, बदाना, कद्दू का मीठा, ड्राई फ्रूट का मीठा, मीठा भात, तिरंगा चावल और कई जगह गुलाब जामुन ड्राई फ्रूट्स का मीठा भी बनाया जाता है! आपके समक्ष मैं आज जो हिमाचली धाम कद्दू का मीठा की रेसिपी लेकर आया हूं वह मुख्यता बिलासपुर जिला में बनाई जाती है! हिमाचली धाम कद्दू का मीठा की रेसिपी बनाने के लिए पके हुए कद्दू🎃🎃🎃🎃 (pumpkin) का इस्तेमाल किया जाता है! कद्दू की बाहरी सतह को निकाल कर वह अच्छे से साफ करके कद्दू के बिल्कुल छोटे-छोटे आधा इंच साइज के टुकड़े काट लिए जाते हैं! धाम में अक्सर खाना जमीन पर गड्ढा खोदकर सूखी लकड़ियों की आग जलाकर तैयार किया जाता है और कद्दू का मीठा बनाने में इसके अलावा घी, सौंफ, चीनी व सूखे मेवे इस्तेमाल किए जाते हैं! धाम का खाना हल्की व मीठी आंच पर तथा साथ ही बड़े व भारी बर्तनों में बनता है और ज्यादा स्वादिष्ट होता है! इसलिए हिमाचली धाम में बनने वाला कद्दू का मीठा बहुत ही लजीज और स्वाद से भरपूर होता है! हिमाचली धाम से संबंधित पारंपरिक खानपान की या मेरी तीसरी रेसिपी है जो आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं इससे पहले अभी तक मैंने धोत्वि दाल ( माह धुलीदाल), हिमाचली धाम मटर पनीर रेसिपी अपने ब्लॉग पर लिखी हैं और बिलासपुर जिला में बनने वाली धाम की सभी व्यंजनों की रेसिपी समय-समय पर आपके सामने लाता रहूंगा और आशा करता हूं कि आप अपने घर पर जरूर ट्राई करेंगे! तो चलिए देर किस बात की है शुरू करते हैं हिमाचली धाम कद्दू का मीठा रेसिपी बनाने की विधि..!! हिमाचली धाम कद्दू का मीठा रेसिपी बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री इकट्ठा कर ले People servings :8-10 Prep time :40-50 mins Meal type : Himachali dishes/Desserts/Indian/veg हिमाचली धाम कद्दू का मीठा रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री: ✓पका हुआ कद्दू: 1 किलोग्राम ✓चीनी: 1 किलोग्राम ✓किशमिश: 20 ग्राम ✓मगज: 20 ग्राम ✓बादाम: 10 ग्राम ✓गरी बुरादा: 50 ग्राम ✓सौंफ: 10ग्राम ✓घी: 2 टेबलस्पून ✓केवड़ा जल: 2 टीस्पून ✓सिरका: 2 टेबलस्पून हिमाचली धाम कद्दू का मीठा रेसिपी बनाने की विधि: 👉सबसे पहले कद्दू की सतह को छीलकर अच्छे से साफ कर ले वह कद्दू के अंदरूनी हिस्से को भी अच्छी तरह साफ करके बीज इत्यादि भी निकाल दें! 👉पहले कद्दू को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर फिर उसे आधे इंच के चौकोर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले और पानी से अच्छी तरह धो ले! 👉अब एक लोहे की कड़ाही या सुविधा अनुसार बर्तन में घी डालकर आंच पर रख दें और घी को अच्छी तरह से गर्म कर लें! 👉अब इसमें सौंफ डालकर थोड़ी देेेेर भून ले और कटे हुए बारीक कद्दू को डालकर 8-10 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें! 👉जैसे ही कद्दू हल्का सा मुलायम होने लगे उसमें चीनी डाल दें व अच्छी तरह से मिक्स कर ले! 👉जैसे ही चीनी चासनी में तब्दील होने लगे आप यहां पर थोड़ा सा गर्म पानी डालकर कद्दू के मीठे को पतला या गाढ़ा कर सकते हैं! जैसे ही कद्दू उबलने लगे इसमें थोड़ी सी मात्रा में सिरका डाल दें! 👉10 से 15 मिनट तक कद्दू को अच्छी तरह पकाने के बाद उसमें केवड़ा जल की कुछ बूंदें डालकर कद्दू के मीठे को अच्छी तरह से मिक्स कर लें! लीजिए आपका हिमाचली धाम कद्दू का मीठा लगभग बनकर तैयार हैं अब इसमें किसमिस बारीक कटे हुए बादामव गरी बुरादा से गार्निश करके गरमा गरम अपने मेहमानों व परिवार जनों को खिलाएं आप ही से चावल या चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं या इसे लंच या डिनर के बाद मीठे (desserts) में भी सर्व कर सकते हैं! आपको मेरे द्वारा बनाई गई हिमाचली धाम कद्दू का मीठा की रेसिपी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और अच्छे लगे तो शेयर जरूर करें तथा अपने पारंपरिक व्यंजनों को अन्य लोगों तक जरूर पहुंचाए Special tip's: 🎃आप चीनी की मात्रा कम ज्यादा कर सकते हैं क्योंकि यहां पर रेसिपी को पारंपरिक तरीके से बनाया गया है और कद्दू का मीठा बहुत गाढ़ा (dense) होता है आप इसे अपनी स्वाद अनुसार पतला या गाढ़ा कर सकते हैं! 🎃जैसे ही चीनी डालने के बाद कद्दू पकने लगे तो आंच को धीमा कर ले तथा हल्की आंच पर पकाएं इससे कद्दू का मीठा बहुत ही स्वादिष्ट बनता है! 🎃सिरका डालने से कद्दू का मीठा जाम नहीं होता है और इसका गाढापन्न बरकरार रहता है! 🎃यदि घर पर उपलब्धता हो तो आप इसमें काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिशया अन्य ड्राई फ्रूट्स की मात्रा बढ़ा सकते हैं! जिससे कद्दू का मीठा और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बन जाता है! सुनील कुमार SHANDIL होटल मैनेजमेंट संस्थान हमीरपुर 🙏💞🙏 music by audionautix.com Made with Film Maker https://play.google.com/store/apps/de... music by audionautix.com