बिजनौर के धामपुर में आज ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई

बिजनौर के धामपुर में आज ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई

AbhiTak INDIA - "सच के साथ " बिजनौर के धामपुर में आज ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा ममाला है धामपुर थानां क्षेत्र का जंहा रेलवे क्रासिंग पर एक महिला की एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई । महिला ग्राम टपरोला थाना नहटौर की रहने वाली सीता स्वर्गीय पति राकेश आज सुबह घर से हरिद्वार दवाई लेने के लिए गई थी । बताया जा रहा है की मृतक महिला काफी समय से बीमार चल रही थी दवाई लेने के लिए हरिद्वार जा रही थी एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आकर आज उसकी दर्दनाक मौत हो गई धामपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।