जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, कई हाइवे बंद | ABP News Hindi

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित, कई हाइवे बंद | ABP News Hindi

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी से जन जीवन प्रभावित. बर्फबारी की वजह से आज दूसरे दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद है. राज्य के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है. इस बर्फबारी का असर यातायात सेवाओं के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. खराब मौसम की वजह से श्रीनगर की सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. प्रशासन ने कहा, बर्फबारी और भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है. सभी रास्तों से बर्फ और मलवा साफ करके फिर से यातायात शुरु किया जाएगा.