समाचार इंडिया लाइव #samacharindialive #letestnews #azamgarhnews #samacharindialive रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा आज़मगढ़। जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप। Anchor- आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निवासी युवक की लाश जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने पर आजमगढ़ में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कल शाम को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार को मिले शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने रात में जाम समाप्त कराया और शव का अंतिम संस्कार कराया गया। VO- दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव की 14 मई को जौनपुर थाना खेतासराय के शेखूपुर मड़या के पास रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। उसके जेब मे मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। थाना खेतासराय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। कल शाम को पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दी गई। परिजनो का आरोप है कि प्रमोद की हत्या की गई है। बताया कि प्रमोद का पड़ोसी गांव की किसी लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था। उसमें कई बार पंचायत भी हुई थी। लेकिन 14 मई की सुबह प्रमोद बाजार से चूल्हा लेने की बात बता कर घर से निकला लेकिन बाजार न जा कर वह पड़ोसी गांव में लड़की के घर पहुंच गया। जहां सुबह लड़की की शादी के बाद विदाई ससुराल जाने के लिए हो रही थी। प्रमोद के परिजनों के कथनानुसार लड़की के परिजनों ने पहले प्रमोद को मारा पीटा फिर दीदारगंज पुलिस को बुला कर उसके सुपुर्द कर दिया। बाद में प्रमोद की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। मृतक प्रमोद के परिजनों का कहना है कि- उसकी हत्या की गई है। इसमें पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है। जिससे आक्रशित ग्रामीणों ने मृतक प्रमोद की लाश को बरदह बूढ़नपुर मार्ग के करूई मोड़ पर शाम 05 बजे सड़क पर रख कर सड़क को एक घंटे से जाम कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। हालांकि स्थानीय पुलिस लड़के को अपने कब्जे में लेने के बाद से इनकार करती रही। ग्रामीणों की मांग थी कि पुलिस कप्तान के आने पर ही जाम समाप्त होना है। एक घंटे बाद क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुबंशी तथा उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज दिनेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों की मांग को मानते हुए मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन पर देर शाम को जाम समाप्त करा दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। बाइट 1- दिनेश कुमार मिश्रा उपजिलाधिकारी 2- मृत युवक के परिजन