PALAK PANEER DHABA STYLE | पालक पनीर ऐसे बनायेंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे #palakpaneer #SumNRaj's World #recipevideo #palakpaneerkirecipe #paneer #palakpaneerrecipe #sabji #dinner #homefood #palak #recipe #easyrecipe #lehsunipalakpaneeer palak paneer, paneer palak, best palak paneer, palak paneer asmr, easy palak paneer, palak paneer ranveer brar, palak paneer chef ranveer, palak paneer curry, palak paneer sabji, vegan palak paneer, shahi palak paneer, palak paneer recipe, palak paneer masala, palak paneer at home, palak paneer telugu, satvik palak paneer, palak paneer (dish), palak paneer ki sabji, lasooni palak paneer, healthy palak paneer, palak paneer kannada, palak paneer ki recipe, palak paneer telugulo, palak paneer in telugu हैलो दोस्तों, सुमनराज किचन में आप सभी का स्वागत है। आज मैं आप लोगों को पालक पनीर की सब्जी बनाने का तरीका बता रही हूं। सामग्री :- 1 पाव पालक, 1 पाव पनीर, 2 बड़ी प्याज और 2 हरी मिर्च छोटे छोटे टुकड़ों में कटी हुई, 2 बड़े टमाटर छोटे टुकड़ों में कटे हुए, 15 से 20 लहसुन छिले हुए, अदरक का छोटा सा टुकड़ा, थोड़े काजू, आधा कटोरी ताजा मलाई, नमक और अन्य मसाले। विधि:- कढ़ाई में पानी लेकर उबलने के लिए रख देते हैं और उसमें आधा चम्मच नमक मिला देते हैं। पानी अच्छे से उबलने लगे तब उसमें पालक डालकर थोड़ा उबाल देते हैं। हम छोटे पत्तों वाली पालक लेते हैं जो कड़वी नहीं होती है। उबले हुए पालक को दूसरे बर्तन में निकाल कर फ्रिज के ठन्डे पानी से धोते हैं इससे पालक भी ठंडी हो जाती है और इसका कलर भी हरा बना रहता है। अब इस उबले हुए पालक को मिक्सी में पेस्ट बना लेते हैं। 2 कटे हुए टमाटर, 15- 20 लहसुन, अदरक और काजू का अलग से पेस्ट बना लेते हैं। कढ़ाई में 2 - 3 चम्मच तेल लेते हैं, गरम होने पर थोड़ा हींग डालें और जीरा डाल कर चटका लें और कटी हुई प्याज को डालकर थोड़ा भूनते हैं, फिर कटी हुई हरी मिर्च को फ्राई करें थोड़ा फ्राई होने पर आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर और 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से फ्राई करें। मसाले को फ्राई करने के बाद टमाटर के पेस्ट को डाल कर अच्छे से फ्राई करते हैं और भूनने के बाद उसमें पनीर मिला कर थोड़ी देर तक भूनते हैं जिससे पनीर का कच्चापन खत्म हो जाता है अब इसमें पालक का पेस्ट डाल कर थोड़ा सा पानी मिला कर अच्छे से 1 उबाल आने तक ढंक कर उबालते हैं फिर इसमें आधी कटोरी मलाई मिला लेते हैं इससे पालक का थोड़ा कड़वापन खत्म हो जाता है और थोड़ा सा गरम मसाला मिला कर गैस बन्द कर देते हैं। तड़का लगाने के लिए 2- 3 चम्मच देशी घी लेते हैं उसमें जीरा डालकर तड़का लेते हैं और 8 - 10 लहसुन छोटे छोटे कटे हुए को डालकर अच्छे से फ्राई कर लें और उसमें 3 लाल खड़ी मिर्च और आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें और तड़का बना लेते हैं और पालक पनीर की सब्जी में मिला लेते हैं। पालक पनीर की सब्जी बनकर तैयार है मेरी बताए गए तरीके से बनाए और खाए। पसंद आए तो आप मेरे चैनल को लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें प्लीज। धन्यवाद। / sumnraj's World Thanks for watching and supporting. Subscribe my channel Please 🙏.🙏🙏🙏🔱🕉️