खुद की हत्या का स्वांग रच पति को जेल में बंद करवाकर प्रेमी के साथ भागकर जबलपुर आई युवती को पुलिस ने पकड़ लिया है , दरअसल युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी दामाद ने 2 लाख रूपए दहेज़ की मांग की थी जो पूरी न करने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी,इतना ही नहीं साजिश के तहत युवती के माँ बाप ने एक लावारिश लाश को अपनी बेटी की लाश बताते हुए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था ।पुलिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार करके जेल भी भेज चुकी है ,जो करीब 15 माह से जेल में बंद है जबलपुर बिलहरी गोपालपुर आर्मी में कार्यरत चंदशेखर शर्मा की 22 वर्षीय लड़की की शादी रिंकी बिहार, मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुकरा गांव के रहने वाले मनोज शर्मा के साथ अक्टूबर 2015 में विवाह हुआ था शादी के करीब 9 महीने बाद एक दिन रिंकी अचानक घर से लापता हो गई। इसी दौरान सरैया थाना क्षेत्र में तालाब के पास एक महिला की लाश मिली। जिसे रिंकी के मायके वालों ने लाश की शिनाख्त रिंकी के रूप में कर दहेज ना देने के कारण पति मनोज ने हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर मनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।लेकिन मनोज की मां ललिता देवी को विश्वास नहीं हुआ कि उसका बेटा कातिल है और उसने अपनी पत्नी की हत्या की है,और किसी को बताए बगेर जबलपुर आकर चुपचाप रिंकी की तलाश करती रही। और रिंकी के पिता बिलहरी गोपालपुर निवासी चंदशेखर शर्मा के भी घर के चक्कर लगाने लगी,इसी बीच ललिता को पता चला कि रिंकी का शादी से पहले किसी से प्रेम प्रसंग भी चलता था और उसके पिता ने बिहार ले जाकर उसकी जबरदस्ती शादी करा दी थी और उसे यह भी पता चला की केंट थाना के बिलहरी क्षेत्र में मयूर मालिक नाम के लड़के के साथ शादी कर के रह रही है और उसका मयूर से एक बच्चा भी है । उसने इस बात की सूचना सरैया थाना पुलिस को दी। बिहार के सरैया थाने से मंगलवार को एएसआई शत्रुघन शर्मा ललिता देवी और उसके पति कन्हेया शर्मा के साथ यहां जबलपुर पहुंचे और केंट पुलिस को मामले की जानकारी दी ।