रिपोर्ट:-शाह आलम:- चित्रकूट पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजारी कीमत लगभग ₹340000 बताई जा रही है पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के कस्बे से एक एक बैग के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और बैग खोलकर देखने पर बिगो पर गांजा भरा हुआ पाया गया है पुलिस ने चारों अभियुक्तों को कस्टडी में लेकर पूछताछ किया जिसमें गांजा तस्करों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में इसकी तस्करी करते थे गिरफ्तार किए गए तस्करों में दीपक रैकवार पुत्र कमलेश ,देवी शरण विश्वकर्मा पुत्र सुंदरलाल विजय विश्वकर्मा पुत्र अवधेश लवलेश कुमार पुत्र शिवपूजन वर्मा निवासी गड़ाव थाना बिसंडा जनपद बाँदा शामिल है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि चित्रकूट पुलिस लगातार मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिस के क्रम में भरतकूप थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिनको कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।