विश्लेषण में सबसे पहले बात सपा दफ्तर में शिवपाल युग की, दरअसल सपा में शामिल होने के बाद शिवपाल यादव आज न सिर्फ पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचे, बल्कि अखिलेश यादव के न होने पर विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता भी की. जिसे साफ संकेत माना जा रहा है कि सपा में शिवपाल यादव का कद राष्ट्रीय महासचिव से कहीं ज्यादा है. और आने वाले वक्त में सपा की भावी सियासत में उनके भूमिका अहम होगी.