लखनऊ। राजधानी के पाश इलाके गोमतीनगर में महिला की चाकू से गोद कर हुई निर्मम हत्या। महिला को उसके घर में काम कर रहे बढ़ई ने उतारा मौत के घाट। लोगों का कहना है कि महिला और बढ़ई में रूपयों के लेनदेन संबंधी विवाद था। इसी कारण से बढ़ई गुलफाम ने महिला को मार डाला। महिला की उम्र पैंतीस वर्ष बतायी जा रही है। गोमतीनगर के विश्वासखंड में महिला रूचि अग्रवाल अपने एमबीबीएस बिजनेसमैन पति हर्ष अग्रवाल के साथ रहती थी। घटना पर संदेह बरकरार है। पुलिस खोजबीन कर मामले की असली तह तक जाने की कोशिश में है। जबकि हत्यारा कारपेंटर गुलफाम हत्या कर मौके से फरार हो गया। प्राइम टाइम न्यूज के लिए विजय मिश्रा की रिपोर्ट।