#Ganja#madak#police#Aaropi#Girftar#Jail जिले के स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस टीम ने हाफिजपुर के समीप हल्की मुठभेड़ के बाद पांच अन्र्तजनपदीय पांच गाजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से होंडा सिटी कार, तमंचा, कारतूस, बाइक और पचास किलो गाजा बरामद किया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि गिरफ्तार तस्कर सरकारी भांग की दुकानों पर गाजे की सप्लाई करते थे। उन्होने चेतावनी भी दिया कि जिले में अगर भांग की सरकारी दुकानों पर गाजा बिकते हुए मिला तो कार्रवाई की जायेगी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से तीन टीमों का गठन कर नगर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच स्वाट टीम को सूचना मिली कि नगर क बैठौली पुलिया के समीप कुछ बदमाश मौजूद है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के पुलिस टीम बैठोली बाइपास के समीप पहुंची तो पहले से खड़े वहां बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 किलो गाजा, तमंचा, कारतूस, होंडा सिटी कार, बाइक, व मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार बदमाशों में श्रीकान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय, पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय, लालू पुत्र शिवनाथ निवासीगण जानकीपुरम थाना तहबरपुर, प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर और जिलाजीत पुत्र स्व0 विदेशीराम निवासी कस्बा तहबरपुर तहबरपुर शामिल है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेठ के बाद अन्र्तरजनपदीय गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आजमगढ़ और आस-पास के जिलो में गाजा की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार तीन तस्करों पर कई मुकमदे पंजीकृत है। उन्होने बताया कि इनसे पूछताछ में यह भी सामने आया है कि भांग की लाइसेंसी दुकानों पर अवैध रूप से गाजा बेचने का कार्य जिले में हो रहा है ये वहां भी सप्लाई कर रहे थे। उन्होने कहा कि जल्द ही भांग की दुकानों पर पुलिस बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलायेगा।