Kabul Airport पर 3000 रु में एक बोतल पानी, 7500 रु में मिल रहा है एक प्लेट चावल || Navdeeptoday

Kabul Airport पर 3000 रु में एक बोतल पानी, 7500 रु में मिल रहा है एक प्लेट चावल || Navdeeptoday

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के कब्जा करने के बाद कुछ समय से यहां पर अफरा-तफरी का माहौल है. तालिबान की इस हकीकत से तो सारी दुनिया वाकिफ है. लेकिन काबुल एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान के लोग जिस टॉर्चर से गुजर रहे हैं, उसके लिए इतिहास तालिबान को कभी माफ नहीं करेगा. काबुल एयरपोर्ट पर चारों तरफ मायूसी छायी हुई है हर आदमी लाचार और ना उम्मीद है.