#IndianOverseasBank #Agra #BankRobberyCaseAgra #UPNews #amarujala आगरा सदर के रोहता में Indian Overseas Bank में डकैती के मामले में फरार 50 हजार के इनामी बदमाश बंटी को रविवार रात मुठभेड़ के बाद Police ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लग गई। बदमाश के पास से बैंक से लूटे गए तकरीबन छह लाख बरामद किए गए हैं। SSP Bablu Kumar ने बताया कि 15 दिसंबर को इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में तकरीबन 57 लाख रुपये की लूट की थी। इस घटना में छह बदमाश शामिल थे। इनमें से पांच को गिरफ्तार करके पूर्व में जेल भेजा गया था। एक आरोपी खंदारी निवासी बंटी फरार था। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।