देपालपुर SDM प्रतुल सिन्हा ने बेटमा नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीरसिंह चौहान(बब्बी दरबार), तहसीलदार बजरंग बहादुरसिंह, CMO राजा यादव,, बेटमा के गणमान्य नागरिको, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, नगर परिषद कर्मचारियों एवं मीडिया कर्मियों के साथ कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने तथा लोगो के अंदर जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठक का आयोजन किया। जिसमें SDM ने कहा कि जहाँ पर भी कोरोना पॉजिटिव पेशेंट निकले है।वहां पर कुछ लोगो ने राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओ, नगर परिषद के कर्मचारियों, के बार-बार निवेदन करने पर भी अपनी जांच नही करवाते तथा घरों पर ताला लगा कर बाहर चले गए हो ऐसे लोगो के घरों को सील कर उनके लाइट व नल कनेक्शन काटकर समस्त शासकीय सुविधाओ से वंचित करने की कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अपना कार्य जिम्मेदारी से निभा रही हैं किंतु लोगो में जागरूकता का अभाव है या वो जानबूझकर सुरक्षा नियमो का पालन नहीं कर रहे है। लोगो को अधिक से अधिक जागरूक करने की जिम्मेदारी अब हमारी है। प्रतिदिन निकलने वाले नए केस चिंता का विषय है इसलिये जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के प्रमुख व्यक्तियों को घरों से बाहर निकलकर जनता से अपील करना होगी कि वो मास्क लगाए बिना घरों से बाहर नहीं निकले, दो गज दूरी का ध्यान रखे, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे तथा सेम्पलिंग के लिए आई टीम का सहयोग करे और यदि कोई व्यक्ति संक्रमित निकलता है तो उसके आसपास वालो को सेम्पलिंग के लिए प्रेरित करे। SDM ने शनिवार से बेटमा के बाजार को रात्रि 8 बजे तक खोलने के निर्देश भी दिए। Daily news of Crime & Political , general events occurring in the surroundings