#abplivedelhi #delhi #delhinews #delhinewslive #delhinews #delhiordinance #arvindkejriwal #omarabdullah #omarabdullahoncmkejriwal #arvindkejriwal #aap #jammukashmir #abplivedelhi केंद्र के अध्यादेश को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं. इसी बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक केजरीवाल का समर्थन करने को लेकर कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के समय ये लोग कहां थे. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा,''मैं बार-बार इन लोगों को याद दिलाता हूं कि ये लोग जरूरत पड़ने पर हमारे दरवाजे जरूर खटखटाते हैं, लेकिन 2019 में जब 370 हटाया गया तो ये लोग किधर थे.'' उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की हत्या पर ये (केजरीवाल) लोग चुप रहे. हमारा पूरी तरह से साथ सिर्फ टीएमसी, डीएमके और लेफ्ट की पार्टियों ने दिया. इनके अलावा हमारा साथ किसी ने नहीं दिया है.