डही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध बडी कार्यवाही। धार । पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जिलें में अवैध मादक प्रदार्थो की खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपियों तथा तस्करो पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सीएसपी/एसडीओपी, थाना प्रभारियों को निर्देशित था। आज 21 सितंबर को डही थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे को मुखबिर से मिली कि ग्राम जामदा के कैलाश भीलाला ने अपने खेत में कपास की फसलों के बीच गांजे के पौधे लगा रखे है। सूचना पर एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस थाना डही की टीम द्वारा ग्राम जामदा में दबिश देकर आरोपी कैलाश पिता रायसिंह निंगवाल जाति भीलाला निवासी जामदा उकलापुरा के कपास के खेत में लगे गाँजे के 140 नग पौधे जिनका वजन 88.300 किलोग्राम और कीमती 8 लाख रूपये को जप्त किया है आरोपी कैलाश के विरूद्ध थाना डही में अपराध क्रमांक 185/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डही प्रकाश सरोदे, सउनि रामसिहं सोलंकी, सउनि सुखदेव अलावे, प्रआर राकेश डावर, भारतसिहं केनश, इन्द्रदेव, लक्ष्मण का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नगद पुरूस्कार देने की घोषणा की गई ।