50 लाख का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता 100 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया

50 लाख का गांजा बरामद, पुलिस को बड़ी सफलता 100 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया

News Slug : 50 लाख का गांजा बरामद Place : मिर्जापुर Date : 7.11.2025 Report : गुफरान अहमद Anchor - पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 100 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार । बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख बताई जा रही है। विंध्याचल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, गांजे की सप्लाई में लगे दो बोलेरो वाहन भी किए जब्त । मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले हैं गिरफ्तार गांजा तस्कर । नगर क्षेत्राधिकारी ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा। एक रिपोर्ट Vo - पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर सीओ सिटी विवेक जावला ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 नवंबर को सुबह 5:48 बजे, मुखबिर की सूचना पर ओझला पुल, दूधनाथ तिराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बोलेरो वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में छिपाकर रखा गया कुल 100 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर जितेन्द्र साकेत उर्फ जीतू, पुत्र रघुनाथ साकेत, निवासी बहेरी थाना मध्य प्रदेश तथा संदीप साकेत उर्फ भानू, पुत्र बदन प्रसाद, निवासी डेरा मऊगंज, जनपद मऊगंज शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से गांजा लाकर मिर्जापुर व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। वे बोलेरो वाहनों में गांजा छिपाकर तस्करी करते थे और बिक्री से प्राप्त धन को आपस में बांटकर खर्च करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । गांजा तस्करी में प्रयुक्त दोनों बोलेरो वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस टीम को उनकी सराहनीय कार्यवाही के लिए बधाई दी है । कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। Bite : विवेक जावला, सीओ सिटी, मिर्जापुर ।