पूर्णिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद शातिर महिलाओं की करतूत देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। शातिरों ने जिस अंजाद में चोरी को अंजाम दिया उससे पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। दरअसल महिला गिरोह से जुड़े दर्जन चोरों की गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया पुलिस ने दावा किया था कि चोरी की वारदात में काफी कमी आयी है। मगर सच्चाई है कि चोर गिरोह की महिला की सक्रियता कम होने के बदले बढ़ने ही लगी है। मंगलवार को भट्ठा बाजार झंडा चौक स्थित कर्मकार ज्वेलर्स एंड संस की दुकान में महिलाओं ने एक लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के चार दिन बाद दुकान के मालिक सुबोजीत सरकार ने खजांची सहायक थाने में जाकर आवेदन दर्ज कराया है।