#Russia_ukrain_war #Putin #ukrain रूस-यूक्रेन जंग में अब तक पुतिन की सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। नए दावे के मुताबिक खारकीव के निकट मौजूद रूसी सैनिकों की जहरीली ब्रेड खाने के बाद मौत हो गई है। सैनिकों को ये ब्रेड यूक्रेनी नागरिकों ने 'गिफ्ट' के रूप में दी थी। एक यूक्रेनी खुफिया एजेंसी ने यह दावा किया है। यूक्रेन के मुख्य खुफिया निदेशालय ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि इज़ियम नागरिकों की ओर से दी गई ब्रेड खाने के बाद 3rd मोटर राइफल डिवीजन के दो सैनिकों की तत्काल मौत हो गई। डेलीमेल की खबर के अनुसार जहरीला खाना खाने के बाद 28 अन्य सैनिक आईसीयू में हैं और नागरिकों की ओर से दी गई जहरीली शराब पीने के बाद सैकड़ों 'गंभीर रूप से बीमार' हैं। फेसबुक पोस्ट में एजेंसी ने कहा, 'यूक्रेनी नागरिक हर संभव तरीके से आक्रमणकारियों का विरोध कर रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इज़ियम के स्थानीय नागरिकों ने 3rd मोटर राइफल डिवीजन के रूसी सैनिकों का 'स्वागत' जहरीली ब्रेड से किया। परिणामस्वरूप दो सैनिक तत्काल मर गए और 28 अन्य को आईसीयू में भर्ती कराया गया।' https://www.amarujala.com अमर उजाला ई-पेपर सब्सक्राइब करें - https://bit.ly/3kz3Al4 चैनल सब्सक्राइब करें- https://bit.ly/2Esmk1a फेसबुक पेज लाइक करें- / amarujala ट्विटर पर फॉलो करें- / amarujalanews अमर उजाला का एप डाउनलोड करें- https://bit.ly/2HeDDFC