कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद समेत 5 जवान हंदवाड़ा में शहीद हो गए. इंडियन टीवी की ओर से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि. इस बीच 3 सीआरपीएफ के जवानों के ओर शहीद होने की खबर आई है. यह बहुत ही दुखदायी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत इसका जरूर जवाब देगा और तगड़ा जवाब देगा. कोरोना वायरस के इस दौर में और रमजान के पाक महीने के दौरान पाकिस्तान की यह हरकत शब्दों में बयान नहीं की जा सकती. पाकिस्तान को एक बार फिर से करारा जवाब दिया जाना चाहिए. ताकि उसकी पुश्तें भी याद रखे की भारत से आंख मिलाने का क्या हश्र होता है. जय हिंद.