Importance of Kalash Sthapana: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान मां जगदंबे की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के अलावा कलश स्थापना या घट स्थापना करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलश में देवी-देवताओं का वास होता है। कलश स्थापना करने से पूजा का शुभ फल मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि के अलावा भी कई मांगलिक कार्यों के शुभारंभ पर कलश स्थापना की जाती है। कलश की स्थापना करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। तो चलिए आज जानते हैं कलश स्थापना का महत्व और इसे स्थापित करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए... #Inkhabar #ChaitraNavratri2022 #Navratri For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at / inkhabar Connect with us on Social platform at / inkhabar Subscribe to our YouTube channel: / itvnewsindia