देश ने याद किया आज महात्मा गाँधी को "Bulletin" 30/1/19 | NEWS INDIA

देश ने याद किया आज महात्मा गाँधी को "Bulletin" 30/1/19 | NEWS INDIA

आज देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के कई दिग्गज नेता राजघाट पर पहुंचे जहां पर उन सभी ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा, 'हम उन सभी शहीदों को सलाम करते हैं जिन्होंने भारत के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उनकी सेवा और बलिदान के लिए देश सदा उनके प्रति आभारी है।' इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के नाम एक संदेश लिखते हुए लिखा,'एक समाज की महानता और प्रगति इस बात से लगायी जा सकती है कि वहां कमजोर और असुरक्षित सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।' राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, 'शहीद दिवस पर हम महात्मा गांधी और उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।'