अवैध मादक पदार्थ जप्त.... आरोपी पुलिस की गिरफ्त में....

अवैध मादक पदार्थ जप्त.... आरोपी पुलिस की गिरफ्त में....

गांजा तस्कर व विक्रेताओं के विरुद्व जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही.... तीन अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए जमोडी पुलिस ने लगभग 61 हजार रुपए कीमत का 6 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त कर तीन आरोपियों को जिला जेल सीधी पहुंचाया है.... थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना के आधार पर जमोड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2021 को ग्राम पडखुड़ी नं. 01 मे दबिस देकर आरोपी जगन्नाथ सिंह पिता राजबहोरन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी पडखुरी नं. 01 के कब्जे से ढाई किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा आरोपी सुधीर कुमार जायसवाल पिता राममणि जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी भेलकी खुर्द के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं दिनांक 10 सितंबर 2021 को आरोपी राजेन्द्र साहू पिता महादेव साहू उम्र 36 वर्ष निवासी पडखुरी नं. 01 के कब्जे से 2 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर उक्त सभी के विरुद्व पृथक-पृथक आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक सीधी गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की है तो सभी ने बताया कि उन्होंने पड़खुरि नंबर 1 निवासी राघवेन्द्र जायसवाल से हमेशा गांजा लेते हैं और बेचने के बाद अपना हिस्सा काट के राघवेन्द्र को पैसा दे देते हैं व फिर से गांजा खरीद लेते हैं। उसके पश्चात राघवेन्द्र जैसवाल का पता तलाश किया गया जो फरार होने के कारण गिरफ्त में नहीं आया है। उसके पश्चात गिरफ्तार किये गये उक्त सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस प्रकार मादक पदार्थों की तस्करी एवं व्यापार करने वालों के विरुद्व जमोड़ी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक पी.सी. बागरी , सहायक उपनिरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह, आरक्षक सुनील त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, अक्षय तिवारी, बंशलाल सिंह की अहम भूमिका रही।