CET Haryana Group Wise Vacancy| CET Group 'C' 28853 पदों का विज्ञापन जारी करने की तैयारी....?

CET Haryana Group Wise Vacancy| CET Group 'C' 28853 पदों का विज्ञापन जारी करने की तैयारी....?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने की ग्रुप सी के 28853 पदों का विज्ञापन जारी करने की तैयारी डॉ. सुरेंद्र धीमान / सवेरा ब्यूरो (चंडीगढ़) 13 जनवरी: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 28853 पदों का विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर ली है। अगले दो सप्ताह के भीतर यह विज्ञापन सार्वजनिक हो सकता है। एग्जाम के स्तर अनुसार इन पदों को 54 ग्रुपों में बांटा गया है। इन सभी 54 ग्रुपों के पदों के लिए सीईटी पास होना जरूरी है। टीजीटी के 7471 पदों का अलग 55वां ग्रुप बनेगा। टीजीटी के लिए एचटेट जरूरी है। इस तरह ग्रुप सी के कुल 36324 पदों का विज्ञापन जारी होगा। इसी बीच कुछ और पद भी आयोग के पास आएंगे तो उन्हें विज्ञापित किया जाएगा।