#NewAshokNagar #Bamblast #Surajkiroshni #Bamdhamaka #Bamblastinnewashoknagar #NewAshoknagarBamblast #BamNewAshoknagaf #bombblast #bombblast #bombdhamaka #bombblastnewashoknagar #bombinnewashoknagar #bomb #bombblastCblock #BamDhamakainNewAshokNaga #crackers #patakhe bombblastCblock bombblast Bamblast BamDhamaka New Ashok Nagar C block bam bispot Ashok Nagar C block bomb bispot New Ashok Nagar me Bam blast Ki khabar Se Macha Hadkamap न्यू अशोक नगर क्षेत्र में बम धमाके की खबर से मचा हड़कंप न्यू अशोक नगर इलाके में बम ब्लास्ट की खबर से मचा हड़कंप। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद ब्लास्ट में घायल हुए 16 वर्षीय अंकित के बारे में बताया जा रहा है खतरे से बाहर सोमवार बीते 10 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में शाम 4 बजे के आसपास बम ब्लास्ट की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आननफानन में मौके पर जिले के आलाधिकारी पहुंचे। इस घटना में एक 16 वर्षीय अंकित नामक युवक के गम्भीर रूप से जख्मी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायल अंकित को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। न्यू अशोक नगर क्षेत्र की पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि युवक जानवरों और बंदरों को डराने के लिए कहीं से पाइप गन यानी लोहे की पाइप की नाल ले आया था। उसे बारूद से भरते हुए अचानक हुए धमाके में पाइप गन फट गई और जिस में युवक को काफी गंभीर चोटें आई। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही घटना के 24 घंटे बीतने के बाद युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पूर्वी जिला की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि सोमवार शाम को न्यू अशोक नगर के,। सी ब्लॉक में पुलिस को धमाके की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान 16 वर्षीय युवक को एलबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस को घटना वाली जगह से एक पाइप गन के टुकड़े मिले। वही पुलिस की टीम ने घटना में इस्तेमाल करने वाले सामान को कब्जे में ले लिया। क्राइम टीम के अलावा बाद में एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दीपावली के आसपास अक्सर युवक इस तरह की पाइप गन बनाकर उसमें बारूद भरकर देशी तरीके से पटाखे फोड़ते हैं। इससे तेज आवाज होती है। इस घटना में भी शायद युवक ऐसा ही कुछ कर रहा था। हालांकि घायल युवक के परिवार ने पुलिस को बताया है कि किशोर ने जानवरों व बंदरों को भगाने के लिए पाइप गन मंगवाई थी।