4 एकड़ गेहूं व सरसों की खड़ी फसल , पर चलाया ट्रैक्टर //sonipat24

4 एकड़ गेहूं व सरसों की खड़ी फसल , पर चलाया ट्रैक्टर //sonipat24

खबर सोनीपत के गांव महलाना से आ रही है, जहाँ किसान ने 4 एकड़ गेंहू की खड़ी फसल पर चलाया ट्रेक्टर। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रखा किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि हम अपनी एक फसल की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं, जिसको लेकर अब किसानों ने अपनी खड़ी फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया है, तस्वीरें सोनीपत के गांव महलाना से आ रही हैं जहां किसान वीरसेन ने अपनी 4 एकड़ में खड़ी गेहूं व सरसो की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया आपको बता दे की किसान वीरसैन ने यह जमीन ठेके पर ली हुई थी, , उनका कहना है कि वे अपनी खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रेक्टर चलाकर नष्ट कर देंगे किसान का कहना है कि जिस तरह से सरकार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा रही है हम अपने दूध का रेट भी बढ़ाएंगे, उसका कहना है कि जब तक मोदी सरकार कृषि बिल को वापस नही लेती, तब तक इसी तरह से विरोध करते रहेंगे। अब देखना ये है कि किसानों का ये विरोध जो अपनी ही फसल को नष्ट कर रहे हैं आखिर सरकार तक कब पहुँचेगा। जो कि सरकार किसानों का दुख दर्द समझे।