News : धोनी ने कहा- शादी से पहले सभी पुरुष शेर होते हैं, अब मैं पत्नी की हर बात का हां में जवाब देता हूं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खुद को आदर्श पतियों से भी बेहतर मानते हैं। उनका कहना है कि वे अपनी पत्नी की कही हर बात का जवाब हां में देते हैं, क्योंकि इससे वे खुश रहती हैं। उन्होंने ये बातें मंगलवार को चेन्नई में शादी के लिए रिश्ते ढूंढने वाली एक वेबसाइट द्वारा आयोजित इवेंट में कही। वे इसके ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुरुष शादी से पहले तक शेर होते हैं। आगे कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि शादी का सही मतलब तभी पता चलता है, जब आप 50 साल की उम्र पार कर लेते हैं। जब आप 55 के हो जाते है, तो वही प्यार करने की सही उम्र होती है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे की धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। इस कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम जीवा है। कार्यक्रम के दौरान हंसी मजाक के बीच इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा, "मैं आदर्श पतियों से भी बेहतर हूं, क्योंकि मैं अपनी पत्नी को वह सब कुछ करने देता हूं, जो वे करना चाहती हैं। मेरी पत्नी भी केवल तभी खुश रहेगी, जब मैं उसकी कही हर बात का जवाब हां में दूंगा।’’ तो वही आपको बता दे की धोनी इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमे भारत को एक करारी हार का सामना करना पड़ा था .. Website: https://www.clipper28.com Facebook : / clipper28info Twitter : / clipper28info Instagram : / clipper28info Copyright Disclaimer:- Copyright Disclaimer Under Section 107 o f the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.