रूस-यूक्रेन सीमा पर शुरू हुआ विवाद अब युद्ध का रूप ले चुका है. दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गए है. रूस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अब दोनों देशों में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इन तमाम दावों के बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस चुके हैं. बताया जा रहा है रूस की सेना बहुत जल्द यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले सकती है. इसके अलावा कल से ही यूक्रेन के आसमानों में रूस का हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है. दोनों देशों के बीच बन रहे इन हालातों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने बीते गुरुवार को कहा था कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं. ल्याशको से मिली लेटेस्ट जानकारी के अनुसार पहले दिन की लड़ाई के बाद मरने वालों की संख्या 137 हो गई है. इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते गुरुवार को रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंधों (Economic Sanctions) की घोषणा की है. उन्होंने संसद में यूक्रेन (Ukraine) पर एक बयान में कहा कि आगे के प्रतिबंधों के तहत रूसी बैंकों को लंदन की वित्तीय प्रणाली से बाहर रखा जाएगा. ब्रिटेन ने इससे पहले ही पांच रूसी बैंकों और पुतिन के तीन सहयोगियों के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की थी. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कल मीडिया के सामने आए. उन्होंने रूस के 4 बड़े बैंकों पर प्रतिबंध के साथ कई दूसरे आर्थिक पाबंदियों का एलान किया. इसके साथ ही अमेरिका में रूस के दूसरे नंबर के राजनयिक को भी देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है. . #RussiaUkrainWar #RussiaUkrainCrisis #RussiaUkrainConflict . #RussiaUkraineWar #RussiaUkraineCrisis #RussiaUkraineConflict 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: Iran US Israel War News LIV...