INDIA vs ENGLAND HIGHLIGHTS : Know What Captain Kohli Said After The Historic Win Against England

INDIA vs ENGLAND HIGHLIGHTS : Know What Captain Kohli Said After The Historic Win Against England

#TeamIndia #kohli #IndvEng #Lords Test #engvind भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मिली 151 रन से जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए सोमवार को यहां कहा कि मोहम्म्द शमी और जसप्रीत बुमराह के बीच दूसरी पारी में नौवें विकेट की साझेदारी ने टीम के लिये जीत का माहौल तैयार किया। भारत ने शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी से अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 298 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा और फिर उसकी पूरी टीम 120 रन पर आउट किया। पूरी टीम पर गर्व है कोहली ने मैच के बाद कहा, ''मुझे पूरी टीम पर गर्व है। पिच से पहले तीन दिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिली लेकिन हमने अपनी रणनीति अच्छी तरह से लागू की। दूसरी पारी में जसप्रीत और बुमराह ने जिस तरह से दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी की वह बेजोड़ था। यहीं से माहौल बना जिससे हमें आगे मदद मिली।'' हम जानते थे कि 10 विकेट मुमकिन हैं उन्होंने कहा, ''हम जानते थे कि हम 10 विकेट ले सकते हैं। मैदान पर थोड़े तनाव ने हमें प्रेरित किया। हम शमी और बुमराह का हौसला बढ़ाना चाहते थे और इसलिए हमने उन्हें नयी गेंद सौंपी। उन्होंने हमें तुरंत विकेट भी दिलाये।'' कोहली ने कहा कि टीम समझती थी कि 60 ओवर में 272 रन बनाना मुश्किल होगा लेकिन 10 विकेट लिये जा सकते हैं। 2014 और अब...क्या फर्क है भारत की यह लार्ड्स में तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यहां जीत दर्ज की थी। कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे। कोहली ने कहा, ''मैं 2014 में धोनी भाई के साथ उस टीम का हिस्सा था लेकिन आज 60 ओवरों में जीत हासिल करना लाजवाब था। मोहम्मद सिराज पहली बार लॉर्ड्स पर खेल रहे थे और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय प्रशंसकों के लिए इस जीत से शानदार उपहार कुछ और नहीं हो सकता।''