चेहरे की सभी प्रोब्लम का घरेलू उपचार | Home Remedies For All Facial Problems #facewrinkles #facecare

चेहरे की सभी प्रोब्लम का घरेलू उपचार | Home Remedies For All Facial Problems #facewrinkles #facecare

चेहरे की सभी प्रोब्लम का घरेलू उपचार आज की दौड़ भाग भरी ज़िन्दगी में रिंकल्स की समस्या आम तौर पर देखी जा सकती है। पॉलुशन और गन्दगी भी इसका एक कारण होते हैं। झुर्रियों को राईटाइड्स के नाम से भी जाना जाता है। ये उम्र बढ़ने के साथ साथ स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती हैं। असल में तब त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो चुकी होती है। बहुत से लोग अब झुर्रियों से मुक्त त्वचा चाहते हैं और इसके लिए वो घरेलू नुस्खों से अपना इलाज करना चाहते हैं। हालाँकि चेहरे पर झुर्रियां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। ये मिड ट्वेनटीज़ में भी दिख सकती हैं। त्वचा को होने वाले नुकसान की वजह से ही झुर्रियाँ पड़ती हैं। आज चेहरे की झुर्रियां आपकी बहुत बिजी लाइफ स्टाइल, तनाव, नींद की कमी, स्किनकेयर रूटीन की कमी और खराब आहार की वजह से होती हैं। ज़्यादातर लोग आजकल कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराना चाहते हैं या बोटोक्स उपचार नहीं चाहते हैं। उनको लगता है कि इससे उनका चेहरा खराब हो जायेगा और चेहरे की झुर्रियां भी ठीक नहीं होंगी। ये महंगी भी होती है इसलिए ऐसी सर्जरी बहुत रईस और मशहूर लोग कराना ज़्यादा पसंद करते हैं। हालाँकि घरेलू नुस्खों के द्वारा इसका समाधान किया जा सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन घरेलू नुस्खों से आपकी त्वचा पर कोई ग़लत असर नहीं होता है। इसमें आंखों, मुंह और गर्दन के आसपास महीन रेखाएं बन जाती हैं साथ ही कई जगहों पर त्वचा कुछ ढीली हो जाती है। खासकर इसका असर चेहरे पर और गर्दन पर जल्दी होता है। हाथों की स्किन भी ढीली हो जाती है और आंखों के आसपास गहरी झुर्रियां या काले धब्बे पड़ जाते हैं। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा अपनी लोच और नमी खोने लगती है। चेहरे पर झुर्रियों के यही प्रमुख कारण हैं। इन झुर्रियों के समय से पहले होने या अधिक स्पष्ट दिखाई देने के और भी कई कारण हैं। जैसे प्रदूषण, धूप में ज़्यादा रहना, विटामिन डी 3 की कमी, सौंदर्य प्रसाधनों का अत्यधिक उपयोग, क्रीम और सौंदर्य प्रसाधनों का लगातार बदलना और ज़्यादा धूम्रपान करना। शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में चेहरे की त्वचा सबसे संवेदनशील होती है। इसलिए चेहरे पर झुर्रियां आना आम बात है। आंखों के आसपास, माथे पर झुर्रियां और मुंह के आसपास हंसी की लकीरें या झुर्रियां भी बहुत आम है। गर्दन पर झुर्रियां भी बढ़ती उम्र के साथ ढीली होने लगती है। #facecare #facewrinkles #wrinklereduction #wrinkleremover #viral #viralvideo #wrinkles #facecareproducts #homeremedies #homeremediesforskin Join this channel to get access to perks:    / @smileopenlywithdrpoonam   If you need dental related and any help you can email me [email protected] follow me on Instagram https://instagram.com/smile_openly_wi...