बर्ड फ्लू से मची तबाही! जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय | Bird Flu symptoms | BBPN Network

बर्ड फ्लू से मची तबाही! जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय | Bird Flu symptoms | BBPN Network

देश में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है कि बर्ड फ्लू से लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी है. तेजी से फैल रही इस बीमारी को एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) के नाम से जाता है, लेकिन सरल भाषा में इसे बर्ड फ्लू कहते हैं. देश के अलग अलग राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है और इसकी रोकथाम की तैयारियां की जा रही हैं. बता दें कि बर्ड फ्लू कई तरह के होते हैं लेकिन H5N1 पहला ऐसा एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है जो इंसानों को संक्रमित करता है. बर्ड फ्लू प्रवासी जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बतख से प्राकृतिक रूप से फैलता है. ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है. ये बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होती है. बर्ड फ्लू के लक्षण (WIPE) बर्ड फ्लू होने पर कफ, डायरिया, बुखार, सांस से जुड़ी दिक्कत, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द, उल्टी, निमोनिया गले में खराश, नाक बहना, बेचैनी, आंखों में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है. अगर आपको लगता है कि आपको बर्ड फ्लू हो सकता है, तो किसी और के संपर्क में आने से पहले डॉक्टर को दिखाएं. . . Follow us more updates . follow us on facebook:   / bbpnnetwork   follow us on instagram:   / bbpn.network   follow us on twitter:   / bbpn_network