Martyr Major Vibhuti Dhaundiyal की पत्नी Nikita बनीं Indian Army में Lieutenant इस बार एक औरत ने फिर थाम लिया है राष्ट्र सेवा का वो परचम जिसकी कहानी भारतीय इतिहास की गौरव गाथाओं में लिखी जाएगी। इस बार एक विवाहिता बनी है देश की प्रहरी अपने पति की शहादत को सम्मान देते हुए, इस बार किसी ने प्रेम में सरहदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली है। कुल सवा साल पहले अपने पति को पुलवामा के एक आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त होता देख चुकीं निकिता विभूति ढौंढियाल इस बार फौज की वर्दी में नजर आ रही हैं। कंधे पर लगाए गए हैं राष्ट्र सुरक्षा के दो सितारे, माथे पर अशोक स्तंभ और दिल में इस बार भी वही जज्बा है...जिस जज्बे से उनके पति ने राष्ट्र की सुरक्षा की और दे दिया अपना सर्वोच्च बलिदान। निकिता ढौंडियाल भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट हो गई हैं। फरवरी 2019 में उनके पति मेजर विभूति नारायण ढौंडियाल राष्ट्र की रक्षा करते शहीद हुए थे, निकिता ने कहा था वो उनसे बेइंतेहां प्यार करती हैं और पति का राष्ट्र रक्षा का सपना पूरा करेंगी। #NikitaDhaundiyal #MajorVibhutiDhaundiyal #IndianArmy #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here: / navbharattimes Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes